नारद भोपालगढ़। क्षेत्र के आस पास नाडसर,सूरपुरा खुर्द,बागोरिया,आसोप गारासनी बासनी, रड़ोद सुवाणा सहित कई गांवों में किसानों ने 11जुन को खेतों में फसलों की बुवाई की किसानों को अच्छी फसलें की आस थी और उसी आसा के साथ जुलाई मेअच्छी बारिश से फसलों में फुल बढ़वार हुई ओर किसानों के चेहरो पर खुशी लगी। किसान महिपाल जाखड़ गरासनी ने बताया कि जुलाई के अंतिम पखवाड़े व अगस्त के पहले पखवाड़े में तेज हवा चलने से व ठण्डी हवा चलने से मुंग की फसलों बहुत अत्याधिक रोग होने से मुंग की फसलों एक भी फलि नहीं बनी और किसानों ने लगभग तीन -तीन बार छिड़काव कर दिया और अब फसलें पूरी तरह मुरझा कर जल रही है और जीवाणु खा रहे। किसानों को एक हैक्टेयर में अब तक लगभग दस से बाहर हजार रुपए खर्च हो गए हैं और अभी तो किसानों को मुंग की फसलों से आमदनी एक रुपये भी दिखाई नहीं दे रही किसानों के चेहरों पर मायुसी छायी हुई है लेकिन अब तो किसानों को राम से यही आस है कि जल्दी बारिश हो जाये तो किसानों के कुछ हाथ लग सकता अन्यथा किसानों की हालत खराब हो जायेगी।

