– बुड़किया में विद्यालय द्वार का हुआ लोकार्पण
नारद भोपालगढ़। भोपालगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत शहीद भूपेन्द्र कालीराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण कार्यक्रम भोपालगढ़ की प्रधान शांति जाखड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनोहर लाल मीणा ने गेट निर्माता समाजसेवी गीता उदाराम राईदना की मौजूदगी में फीता काट कर किया गया। विद्यालय के प्रकाश गोलियां ने बताया कि 11 लाख रुपए की लागत से गेट का निर्माण गीता उदाराम राईदना ने बनाकर विद्यालय को भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शांति जाखड़ ने कहा की शिक्षा के मंदिर में जो व्यक्ति खुलकर दान करता है उसे कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है। इस दौरान स्कूल में अलग-अलग भामाशाह द्वारा सहयोग के कार्य करने पर उन भामाशाहों का भी स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अलपुराम टाक, प्रधानाचार्य स्नेहलता,रामदेव सियाग,मालाराम सियाग,भचनाराम सिंघड़,घेवरराम तांडी, सहित बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

