– विधानसभा ऑब्जर्वर अमरीश डेर ने की राजस्थान में सरकार रिपीट के लिए कांग्रेस को जिताने का अपील
नारद भोपालगढ। राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार बैठक का दौर शुरू करते हुए अपने उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भोपालगढ़ विधानसभा में अनुसूचित जाति की सीट है। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ की अध्यक्षता में भोपालगढ़ विधानसभा के ऑब्जर्वर अमरीश डेर, पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ व भोपालगढ़ विधानसभा प्रभारी डिंपल राठौड़ की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के संभावित टिकट की दावेदारी करने वाले उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य ,सरपंच व अन्य कांग्रेस की पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से एक लाइन में सर्वोच्च समिति से प्रस्ताव पारित करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट का वितरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर छोड़ा गया। सभी उम्मीदवारों ने भी बैठक को संबोधित करते हुए जिनको भी टिकट मिलेगा उनके साथ तन मन धन से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है ।ऐसे में लगातार तीन बार सीट हार रहे हैं ।इस बार सीट जीत कर ही कार्यकर्ता मेरे पास मिठाई खिलाने के लिए आए। भोपालगढ़ विधानसभा के ऑब्जर्वर अमरीश डेर ने कहा कि 2023 के राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार को रिपीट करवाना है एवम केंद्र में भी कांग्रेस के इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया। भोपालगढ़ विधानसभा की प्रभारी डिम्पल राठौड़ ने भी सम्बोधित किया।
उम्मीदवारों ने दिखाई अपनी ताकत
कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट की दावेदारी करने वाले घनश्याम मेघवाल ,डॉ श्रवणराम मेघवाल,राजेंद्र आर्य सहित दावेदारो ने अपने समर्थकों को लाकर मजबूती से दावेदारी पेश की। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रभारी रहते हुए बैठकों व महंगाई राहत शिविर में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के बारे में भी जानकारी दी।
यह थे मौजूद
बैठक में भेरूलाल देवड़ा, मांगीलाल पारासरिया, जालेन्द्र कूकना, पूर्व आरआई गुमानराम पारासरिया, रामकिशोर खदाव, रामदयाल जाखड़, रामप्रकाश गोदारा, शिवराम बांता, आशुसिंह, पपुराम सांखला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने मंच का संचालन किया।

