नारद भोपालगढ़। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए परिवार कल्याण कार्यक्रम व टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जोधपुर जिले में भोपालगढ़ पंचायत समिति ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भोपालगढ़ पंचायत समिति को इसके लिए ₹4,00,000 की राशि मिलेगी। साथ ही ब्लॉक स्तर के रूप में गारासनी ग्राम पंचायत प्रथम स्थान पर रही। इसके लिए इस ग्राम पंचायत को ₹50,000 की राशि मिलेगी।
मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. दिलीपसिंह चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य करने के कारण पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जी जाखड़ व प्रधान शांति देवी जाखड़ ने सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बधाई दी। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 2022-23 में जिला स्तर पर पंचायत समिति भोपालगढ़ एवं ग्राम पंचायत गारासनी प्रथम स्थान पर रही। गारासनी में पदस्थापित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणुका चौधरी ने बताया कि जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2022 23 के तहत सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़,गारासनी सरपंच रामदयाल जाखड़, मांगीलाल पारासरिया,आसोप सरपंच सावित्री खदाव, कांग्रेस नेता महिपाल जाखड़, बलराम, उप जिला अस्पताल भोपालगढ़ के प्रभारी डॉ. लोकेंद्र चौधरी, डॉ. लक्ष्मी पूनिया व सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने भी मुख्य ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ.दिलीप सिंह चौधरी व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणुका चौधरी,आशा सहयोगिनी कोची, पिस्ता, शोभा व सीएचओ धीरेंद्र सोऊ के सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।
#Bhopalgarh #Big achievement: In the family welfare program, Bhopalgarh P.S. First place will get Rs 4 lakh

