नारद भोपालगढ़। भोपालगढ से आसोप रोड़ पर कुम्हारा बिजली घर के पास बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। भोपालगढ थानाधिकारी देव किशन ने बताया कि प्रार्थी कानाराम पुत्र भंवरलाल जाती-माली उम्र 35 वर्ष- निवासी भोपालगढ़ ने पुलिस थाना भोपालगढ़ में हाजिर होकर रिपोर्ट दी कि मेरा भाई रामनारायण भाटी पुत्र भंवरलाल भाटी सुबह 9 बजे से 9.30 बजे के बीच भोपालगढ़ से आसोप की तरफ मोटरसाइकिल लेकर खेत जा रहा था तभी कुम्हारा गांव बिजलीघर के पास पीछे से एक बस जिसके नम्बर RJ 19 PA 6782 नम्बर की एक बस आसोप गांव की तरफ तेज गति से ओवरटेक करती आगे निकली ओर लापरवाही पूर्वक आगे चलते चलते अचानक लाफ़रवाही पूर्वक ब्रेक लगाये जिससे मेरे भाई रामनारायण की मोटर माईकिल की बस के पिछे वाले हिस्से से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मेरे भाई रामनारायण भाटी मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर पड़ा।मोटर साइकिल से सिर के बल गिरा जिससे मेरे भाई रामनारायण की मौके पर ही मौत हो गयी ।
घटना के छः घंटे बाद बॉडी उठाने पर बनी सहमति—
घटना के बाद अस्पताल परिसर में ग्रामीणों का जमावड़ा शरू हो गया पुलिस से बस एंव बस ड्राइवर की गिरफ्तारी नही करने तक बॉडी नही उठाने पर अड़ गये भोपालगढ डिप्टी प्रेमकुमार चौधरी ,थानाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइस की आखिर घटना के छः घंटे बाद पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लिया गया एंव ड्राइवर के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने की सांत्वना पर ग्रामीणों ने बॉडी लेकर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

