31.2 C
Jodhpur

BJP के तीन पार्षद पानी की टंकी पर चढ़े, गहलोत के सामने रखी यह मांग

spot_img

Published:

राजस्थान में छबड़ा को जिला घोषित करने की मांग को लेकर तीन भाजपा पार्षद पानी की टंकी पर चढ़ गए। छबड़ा, बारन का सब-डिविजन का है। भाजपा पार्षद छबड़ा को स्वतंत्र जिला बनाने की डिमांड कर रहे थे। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले महीने राज्य में 19 नए जिले और तीन नए संभाग बनाने का ऐलान किया था।

यह पानी की टंकी कृषि उपज मंडी परिसर में है। इस टंकी पर चढ़ने के बाद तीनों पार्षद लगातार अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। वो सरकार पर छबड़ा के लोगों से भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। बाद में तहसीलदार मुकेश मीणा और छबड़ा पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेश कुनार के हस्तक्षेप के बाद यद सभी नीचे उतरे। नीचे आने के बाद उन्होंने अपना एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो भविष्य में वो बड़ा आंदोलन करेंगे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img