– भोपालगढ़ विस भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कांग्रेस सरकार पर बरसे भाजपा जिलाध्यक्ष
नारद भोपालगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कहा है कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’। इसके लिए आम जनता ने कमर कस ली है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ विधानसभा की बैठक में विश्नोई ने ये बात कही। स्थानीय डाक बंगले में आयोजित बैठक में भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम तो हो ही चुकी है, साथ ही साथ किसानों के साथ भी छल कर भ्रष्टाचार में नंबर वन बन चुकी है। महिला अत्याचार के मामलों में भी राजस्थान पहले नंबर पर है। युवाओं के साथ बेरोजगारों के साथ किसानों के साथ सरकार लगातार छल कपट कर रही है। प्रदेश भाजपा के कार्यक्रम ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत भोपालगढ़ विस की बैठक में जिलाध्यक्ष विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष दयाराम सेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेघवाल, भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष जलवानिया, रतकुड़िया मंडल अध्यक्ष बाबूलाल विश्नोई, बावड़ी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सांखला, बनाड़ मंडल संयोजक महिपालसिंह राजपुरोहित, आसोप मंडल महामंत्री नंदकिशोर सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन गोदारा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हपाराम विश्नोई, हुकमसिंह गोड़ावट, माधुसिंह मेरासिया, अर्जुनराम देवासी, सत्यनारायण लखपति, महबूब अली कुरेशी, हरेंद्र देवड़ा, रामकिशोर भाटी, बावड़ी मंडल महामंत्री भोपाजी संग्रामसिंह सिंगड़ व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
