भोपालगढ़। भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बैठक बुधवार को महादेव टेंट हाउस स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा की अध्यक्षता हुई। अध्यक्षता करते हुए भाजपा राजस्थान प्रदेश महामंत्री वे जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला अत्याचार बिगड़ती कानून व्यवस्था में देश में नंबर वन बन गई। कांग्रेस की गहलोत सरकार ने राजस्थान को जंगलराज बना दिया। यहां आए दिन लूट हत्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। सरकार और पुलिस का किसी अपराध पर अंकुश नहीं। इस प्रकार के कार्य अब राजस्थान नहीं सहेगा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉक्टर महेंद्र कुमावत ने कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंक कर भाजपा के सुशासन स्थापित करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कार्यकर्ताओं से 1 अगस्त को जयपुर में होने वाली अब नहीं चाहेगा राजस्थान रैली में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने बताया इस बैठक में पूर्व राज्य मंत्री कमसा मेघवाल, जिला महामंत्री सोहन चौधरी, ओम प्रकाश चोटिया, अर्जुन सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष दयाराम सेल, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण विश्नोई, जिला मंत्री कालूसिंह भाटी, एससी मोर्चा प्रदेशमंत्री किरणसुरेंदर डांगी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेघवाल, रतकुडिया मंडल अध्यक्ष बाबूलाल बिश्नोई, पदमाराम बांता, बाबूलाल सांखला, ओमप्रकाश पिंडेल, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्याम सोलंकी, श्रवण गोदारा, राम निवास गोदारा, रामकिशोर भाटी सहित भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।