नारद तिंवरी। सोमवार को ब्रह्मचारी जी की बगेची में बीजेपी का नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का आगाज हुआ। इस दौरान राजस्थान की दमनकारी, अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कहा कि राजस्थान की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार में मंत्री रहे विधायक भी इस सरकार का विरोध कर रहे है।पूर्व प्रधान ज्योति ज्याणी ने भी अपने विचार व्यक्त कर ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुशीला छाजेड़,मंडल अध्यक्ष पूनमचंद दाधीच,मंडल प्रभारी सुमित्रा नेण ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान प्रधान नीलम भाटिया,नारायण राम पांचला, भवरसिंह राजपुरोहित, कवरलाल औड, भूराराम भाटिया ,गोविंदसिंह राजपुरोहित, मदन सिंह चौहान, पन्नालाल शर्मा, प्रेमसिंह तिबा, सुरेश सेन ,अनोपचंद गोयल, नथूप्रकाश पारीक, अर्जुन सिंह चौहान, छोटू सिंह, संजय भाटी, राहुल कटारिया सहित बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।