नारद शेरगढ़। भाजपा जोधपुर देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बुरड़ ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शेरगढ़ मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह भाटी को नियुक्त किया है। भाटी भाजपा युवा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं, साथ ही कृषि मंडी के सदस्य भी रह चुके हैं। मंडल अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह राठौड़, खिरजा मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह जोधा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष पालीवाल ने नवनियुक्त शेरगढ़ मंडल अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने कुशल नेतृत्व से संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेगे।