नारद भोपालगढ़। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के 72 वे जन्म दिवस के अवसर पर 12 सितंबर को भोपालगढ़ विधानसभा स्तर का विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम कस्बे के पंचायत समिति परिसर में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायणराम जाखड़ द्वारा किया गया । इसको लेकर संयोजक प्रधान शांति जाखड़ व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ के नेतृत्व में रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिसको लेकर प्रचार प्रसार करते हुए अलग-अलग गांव की कमेटी गठित की गई। आयोजक किशोर जाखड़ व मनोहर परिहार ने बताया कि पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के जन्म दिवस को लेकर विधानसभा स्तर से अलग-अलग गांवो में प्रचार प्रसार करते हुए विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन में ज्ञानचंद मुणोत,भोपाजी मोहनराम धेडू, रामचन्द्र चौधरी,कालूदास वैष्णव,सुरेश सोऊ, मुकेश भाटी,रामनिवास विश्नोई,देराजराम जाखड़,चम्पालाल वैष्णव,नितीश जैन,शेरू मोहम्मद,बाबूलाल विश्नोई,मुन्नाराम चोटिया सहित कई जने मौजूद थे।

