35.3 C
Jodhpur

नवनियुक्त एसएचओ रतनू से संभाला पदभार

spot_img

Published:

नारद बोरुंदा। अपराध व अपराधियों के मंसूबे को हर संभव रोकने का प्रयास होगा। थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के साथ पीड़ित को न्याय मिलेगा। अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास होगा ये बात नव नियुक्त बोरुंदा थानाधिकारी नरपत दान रत्नू ने कही।पुलिस थाना कार्यालय में शुक्रवार शाम को नए थानाधिकारी नरपत दान रत्नू ने कार्यभार ग्रहण किया। इसके पश्चात थानाधिकारी रत्नू  ने संबोधित करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। अच्छी पुलिसिंग से आमजन में विश्वास तथा अपराधियों में भय कायम होगा। तथा पीड़ित को न्याय मिलेगा। थानाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करते ही पेंडेंसी, वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमों व आवश्यक कागजात के साथ साथ थाने की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक हराराम राठौड़, एचसी समयराम मीणा, एचसी मनोज कुमार बेरवा, रामेश्वर नेहरा, कमल किशोर, गजेसिंह, रामराज, दिनेश पांगा, समाजसेवी भरत भाटी, लोक कलाकार पुनमचंद दाधीच, लक्ष्मण माली, महेंद्र भाटी, जगदीश टाक पूर्व उप सरपंच, रामप्रकाश सियाग बिटण व रामनारायण भंवरिया सहित कई ग्रामीणों ने नवनियुक्त थानाधिकारी रत्नु का माला व साफा द्वारा अभिनंदन किया। 

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img