नारद भोपालगढ़। कस्बे में मतदाता जागरूक अभियान के दौरान कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर मोतीलाल प्रजापत व पूजा देवासी ने बताया कि कस्बे के सैनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगभग लगभग 495 छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गई। तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया । छात्रों ने निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किया। साथ ही भोपालगढ़ कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 162 बालिकाओं द्वारा पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से मतदान जागरूक तथा शत् प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। इस प्रोग्राम के दौरान तहसीलदार रामेश्वर लाल छाबा ने बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा वोट हमारा अधिकार है इसी से हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है कई प्रकार की बातों के माध्यम से मतदान के बारे में समझाया गया। ब्रांड एंबेसडर टीम के सचिन प्रजापत, दिनेश मेघवाल, सुमन खोखर, पुजा देवासी, रजनी फिड़ौदा मौजूद रहे इन्होंने 17 साल से ऊपर के छात्र-छात्राओं को सक्षम एप के माध्यम से जोड़ा गया।

