35.3 C
Jodhpur

व्यापारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण को लेकर शिविर आयोजित

शिविर में फॉस्टेक प्रमाणपत्र को लेकर व्यापारियों के करवाये रजिस्ट्रेशन

spot_img

Published:

ओसियां। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण व आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के खाद्य कारोबारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण के तहत ओसियां के माहेश्वरी बगेची परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश माली ने बताया की खाद्य व्यवसाय चलाने के लिए यह सर्टिफिकेट बहुत महत्वपूर्ण है। यदि यह प्रमाण पत्र आपके पास नहीं है तो भविष्य में आपका फूड लाइसेंस रद्द अथवा नवीनीकरण नहीं हो पाएगा।

शिविर में  फॉस्टेक सर्टिफिकेट को लेकर सभी व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन करवाये गए। साथ ही फूड सेफ्टी एक्ट से सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी गई। फॉस्टेक फूड सेफ्टी ट्रेनर प्रेमचंद शर्मा ने बताया खाद्य सामग्री का क्रय भंडारण एवं रख रखाव व सुरक्षित भोजन बनाने में आवश्यक जरूरी जानकारी खाद्य सुरक्षा कानून से जुड़ी आवशक जानकारियां दी गई। इसके अलावा प्रतिष्ठान खाद्य सामग्री की सुरक्षा सम्बन्धित व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पेस्ट कंट्रोल के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवंत सिंह व अवधेश शर्मा, भगवानदास राठी, व्यापार संघ अध्यक्ष दिलीप सोनी, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष नारायण लाल चांडक, सचिव विमल सोनी, श्यामसुंदर गिलड़ा, ओमप्रकाश विश्नोई, अनिल सोनी, जितेंद्र गिलड़ा, पवन बूब, आशाराम राठी, लिखमाराम साईं, मालाराम सांई जगदीश जाणी, श्रवण खत्री सहित व्यापार संघ के सदस्य व व्यापारीगण मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img