नगर निगम उत्तर के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
जोधपुर। राजीव गांधी इनोवेशन अवार्डी रिमार्केबल एजुकेशन की ओर से सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को करियर गाइडेंस देने के लिए पहली बार करियर हैकथॉन 2023 का आयोजन किया गया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी ) एवं आई स्टार्ट राजस्थान के लिए रिमार्केबल एजुकेशन ने नगर निगम उत्तर के सहयोग से यह सेमिनार आयोजित किया। इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र में महापौर उत्तर कुन्ती परिहार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी, वही राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, सचिव जोधपुर डिस्कॉम राजेंद्र डागा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। महापौर उत्तर कुन्ती परिहार ने बताया कि आमतौर पर सरकारी स्कूल के बच्चों को यह जानकारी नहीं मिल पाती है कि उन्हें आगे चलकर किस क्षेत्र में अपना करियर विकल्प चुनना है। रिमार्केबल एजुकेशन की ओर से जो यह प्रयास किया गया है निश्चित रूप से इन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपयोगी होगा। रिमार्केबल एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ प्राची गौड़ ने बताया कि निजी स्कूलों में समय-समय पर बच्चों को करियर गाइडेंस के बारे में जानकारी दी जाती है लेकिन सरकारी स्कूल के बच्चों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती है। ऐसे में 12वीं पास करने के बाद यह बच्चे कैरियर के दोराहे है पर खड़े हो जाते हैं। इसलिए अभी से ही उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस सेमिनार में कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी स्कूली बच्चों को अलग-अलग विशेषज्ञों ने विभिन्न कैरियर ऑप्शन के बारे में जानकारी दी गई।

करियर हैकथॉन 2023 के पहले सत्र में के पहले सत्र में सचिन जोधपुर डिस्कॉम राजेंद्र डागा ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए निरंतरता अपनाने की आवश्यकता है। यदि हम नियमित रूप से 4 घंटे भी अध्ययन कार्य करेंगे तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, वहीं कर्नल बलदेव सिंह ने बच्चों को कहा कि सफल करियर बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन का होना अत्यधिक आवश्यक है। यदि हम समय की रफ्तार के साथ नहीं चलेंगे तो समय हमें पीछे छोड़ देगा। एक बार गुजर जाने के बाद समय वापस नहीं लौटता है। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अशोक सोनी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विधि के क्षेत्र में करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और कहा कि आज के समय में विधि के क्षेत्र में भी कई प्रकार के विकल्प मौजूद है। बच्चों को को लॉ के क्षेत्र में बेहतर फील्ड मिल सकता है। निफ्ट के डायरेक्टर प्रोफेसर जीएचएस प्रसाद ने कहा कि आज हर कोई माता-पिता अपने बच्चों को डॉक्टर व इंजीनियर बनना चाहता है लेकिन अब समय में काफी परिवर्तन आया है और फैशन व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को निफ्ट में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वही कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर प्रो सुमित उचानी डॉ मयंक सिंह, उदयश्री और डॉ गौरव शर्मा ने बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में करियर ऑप्शन के बारे में बताया।
इसरो वैज्ञानिक ने भी छात्रों को किया संबोधित
करियर हैकथॉन 2023 में इसरो के वैज्ञानिक प्रोफेसर टीएन सुरेश ने नार्वे से ऑनलाइन जुड़कर बच्चों को इसरो सहित अन्य तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थाओं के क्षेत्र में करियर ऑप्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
#Career guidance given to #government #school #children in career #hackathon