39.5 C
Jodhpur

ओसियां में ऐतिहासिक होगी परिवर्तन संकल्प जनसभा: रामनिवास मंडा

spot_img

Published:

नारद तिंवरी। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत औसियां में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा नेता रामनिवास मंडा उम्मेदनगर ने औसियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया। जनसभा को लेकर मंडा ने बताया कि आमजन कांग्रेस राज से त्रस्त है, औसियां की जनता सत्ता परिवर्तन को लेकर तैयार है, संकल्प जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आमजन की भागीदारी एंव अन्य व्यवस्थाओं को लेकर लगे हुए हैं।

तिंवरी मंडल अध्यक्ष पूनमचन्द दाधिच ने बताया कि औसियां मुख्यालय के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में तिंवरी मंडल की अधिकाधिक भागीदारी को लेकर मंडा के नेतृत्व में आमजन से को पीले चावल बांट न्यौता दिया तथा कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मंडा ने भाजपा के धनारी, थोब, तिंवरी,मथानियां मंडल के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। इस दौरान दुर्गादास वैष्णव, प्रेम जाखड़, प्रेमकुमार, हनुमान चौधरी, बादरराम मंडा, वार्ड पंच सेवाराम, विहिप महेश गोयल, मानसिंह सोढा, अरुण गोयल, बुधाराम बिश्नोई, मनीष चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img