– फूड पैकेट पाकर महिलाओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान
नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरानी एवम रूदिया में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजना अन्नपूर्णा फूड पैकेट का शुभारंभ किया गया।ग्राम सेवा सहकारी समिति के मैनेजर रामदयाल चौधरी ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बीरानी एवम रूदिया में अन्नपुर्णा फूड पैकेट वितरण किया गया। महिलाओं को अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण कार्यक्रम में बीपीएल, विधवा, विकलांग, व गरीब तबके के लोग जिनका जनाधार कार्ड में नाम शामिल के परिवार वालों को अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण किया गया। कोई भूखा न सोए’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में इस अन्नपूर्णा खाद्य पैकेट में एक किलोग्राम चना दाल, चीनी और आयोडीन युक्त नमक, एक लीटर सोयाबीन रिफाइंड खाद्य तेल, 100 ग्राम मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर और 50 ग्राम हल्दी शामिल थी। इस दौरान अन्नपूर्णा फूड पैकेट पाकर महिलाओं के चेहरे खिले हुए नजर आए, और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।इस दौरान अध्यक्ष कानाराम परिहार,उपाध्यक्ष लिखमाराम, मैनेजर रामदयाल चौधरी, बंशीलाल,पूराराम,किशन सिंह,धर्माराम, लिखमा राम सियाग सहित कई मौजूद थे।

