41.1 C
Jodhpur

मुख्यमंत्री गहलोत ने भोपालगढ़ विस. को दी 31 किमी की 14 सड़कें, ग्रामीणों ने जताया आभार

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए दिल खोलकर बड़ी सौगाते देते हुए 14 सड़के जो लगभग 31 किलोमीटर की होगी जिनकी लागत 11 करोड़ के लगभग होगी । पाली पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़,विधायक पुखराज गर्ग की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़कों की सौगात दी। जिसके कारण विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आसोप से दियावडी तक तीन किमी की सड़क एक करोड़ पांच लाख रुपए, आसोप मुख्य सड़क से पिलाना नाड़ा तक दो किमी पांच सो मीटर तक 88 लाख रुपए,कुम्भारा से सेखनियावास तक दो किमी 70 लाख रुपए, खेड़प्पा मुख्य सड़क से मालियों की ढाणी तक के तीन किलोमीटर एक करोड़ पांच लाख रुपए, धनारी खुर्द से मोरनावाडा तक के 3 किलोमीटर एक करोड़ 5 लाख रुपए, देवातडा से ओसुओ की ढाणी तक 2 किलोमीटर 70 लाख रुपए,तांबड़िया कला से कलावास दो किमी 70 लाख रुपए,जसनगर से पालड़ी सिद्धा तक 1.5 किमी 52.50 लाख रुपए, रतकुड़िया से मोहनराम सारण की ढाणी तक 1 किलोमीटर 35 लाख रुपए, सोपड़ा हीरादेसर रोड से दुदाराम सोऊ की ढाणी तक 1.5 किमी 52.50 लाख रुपए,नाडसर खुड़खुडीया की ढाणी से मेघवालो की ढाणी एक किमी 35 लाख रुपए सहित क्षेत्र की अनेक सड़के भी स्वीकृत हुई है। जिसके कारण भोपालगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं भोपालगढ़ प्रधान शांति जाखड़,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़, रालोपा के महावीर चौधरी,राजेंद्र आर्य सहित क्षेत्र के कई नेताओं ने खुशी जताई है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img