भोपालगढ़। रूम टू रीड संस्था के ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक प्रताप राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त से 8 सितंबर 2023 तक रूम टू रीड संस्था की ओर से लिट्रेसी स्केल अप नेश कार्यक्रम के तहत रीडिंग कैम्पेन की थीम शिक्षक परिवर्तन के वाहक पर आधारित गतिविधियों को जोधपुर जिले के विद्यालयों में किया जा रहा है l इस अभियान के तहत सभी विद्यालयो व अधीनस्थ विद्यालयों में गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कैंपेन के माध्यम से शिक्षक परिवर्तन के वाहक थीम के द्वारा रीड अ थाॅन कार्यक्रम एक ही समय मे सभी पीईईओ विद्यालय व अधीनस्थ विद्यालयों में विद्यालय स्टाफ,समुदाय के सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा कहानी की किताब से कहानी पढ़ने के माध्यम से प्रत्येक को पढ़ने व पढ़ाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत के विकास से संबंधित संदेश देते हुए रीडिंग कैंपेन से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह प्रयास बच्चो में पढ़ने के कौशल विकसित करने व एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रताप राठौड़ द्वारा समस्त शिक्षा विभाग व सभी ग्राम पंचायत के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों को आभार व्यक्त किया गया।

