32.5 C
Jodhpur

जोधपुर की तीन बाल कवयित्रियों को बाल साहित्य सृजक सम्मान

spot_img

Published:

जोधपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी ने जोधपुर की तीन कवयित्रियों की पुस्तकें प्रकाशित कर बाल साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया है। युवा कवयित्री व लेखिका राखी पुरोहित की ‘पुस्तक मशाल बुझे ना’, सर प्रताप कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नितिला माथुर की पुस्तक ‘मन से कभी न हारे’ और सीमा जोशी मूथा की पुस्तक ‘नन्हीं राहें’ को प्रकाशित कर बाल साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया है। अकादमी के सदस्य सत्यदेव संवितेंद्र ने बताया कि सभी लेखकों को अकादमी की ओर से 25-25 पुस्तकें निशुल्क भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अकादमी के गठन के बाद से ही बाल साहित्यकारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img