नारद भोपालगढ़। नगर पालिका क्षेत्र भोपालगढ़ के एसपीएम राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के प्रभारी अधिकारी डॉ रामकिशोर जांगिड़ के अनुसार आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर के आदेशानुसार 15 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक चलेगा। कॉलेज के इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वमसेवको ने एवं कॉलेज के स्टॉफ साथियों ने कॉलेज परिसर में साफ सफाई की एवं खरपतवार हटाकर श्रमदान किया। डॉ जांगिड़ के अनुसार आगे भी यह कार्यक्रम महाविद्यालय में जारी रहेगा। जिसके तहत कॉलेज परिसर को प्लास्टिक मुक्त करना होगा। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो दीनाराम छाबा, प्रो किशोर जोरम, महेंद्र जलवाणीया, रामनिवास एक्स आर्मी, धन्नाराम, कैलाश, स्वमसेवक भरत आदि का सहयोग रहा।

