– पाल रोड पर स्थित कन्हैया गोशाला में गोवंश को चारा व गुड़ खिलाकर की गहलोत की दीर्घायु की कामना
जोधपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को गौ सेवा आयोग की ओर से जोधपुर में पाल रोड पर स्थित कन्हैया गौशाला में पल रहे गोवंश को लापसी, गुड़ एवं चारा खिलाकर मुख्यमंत्री गहलोत की दीर्घायु की कामना की गई।
राजस्थान गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत सदैव मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ गौ सेवा में भी समर्पित रहते हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कन्हैया गौशाला के अध्यक्ष राजकुमार सिंह भंडारी, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, रिको के निदेशक सुनिल परिहार, पीसीसी सचिव श्रवण पटेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी, संगठन मंत्री ओमकार वर्मा, अतिरिक्त महाधिवक्ता करणसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, प्रो. अयूब खान, धर्मेंद्र भंडारी, जफर खान मारवाड़, पार्षद गिरधारी सिंह, सुनिल मोहनोत, जिला परिषद सदस्य प्रेमाराम चौधरी, प्रतापसिंह खिंवसर, देवराज चौधरी, रमेश बिश्नोई, हाकिम खान मारवाड़, राजुसिंह राजपुरोहित, चेतन सिंह सहित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।