32.4 C
Jodhpur

सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर जताया शोक

spot_img

Published:

नारद मतोड़ा। उप तहसील मुख्यालय मतो क्षेत्र के राजस्व ग्राम शिवनगर निवासी समाजसेवी व सेवानिवृत्त शिक्षक गोपालराम बांगवा (80) का इलाज के दौरान मंगलवार को एमडीएम हॉस्पीटल जोधपुर में अचानक निधन हो गया। मृतक एक माह से अस्वस्थ थे। ये निकटवर्ती ग्राम बेदू स्थित विद्यालय से 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बच्चों को हमेशा पढ़ाई प्रोत्साहित करते रहे। सेवा निवृत्त के बाद लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समाज के हर काम में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। इनके निधन की सूचना मिलते ही समाज में शोक की लहर फैल गयी। इनके अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीणों का भीड़ लगा रहा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर पूर्व पीसीसी सदस्य आसुलाल जोशी, भंवरसिंह भाटी, मोतीलाल चांडक, जगदीश बांगवा, ओमप्रकाश जोशी मतोा, गेनाराम गोदारा, कुनाराम प्रजापत, भोमाराम गोदारा, सुनिल ओझा, बंशी प्रजापत, पुनमचंद दहिया, रूगनाथराम सारण सहित काफी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img