नारद भोपालगढ़। भाजपा के दिग्गज किसान नेता एवम पूर्व राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी के 76वे जन्म दिवस पर मंडल सदस्य जगदीश डूडी एवम किशोर डूडी की अगुवाई में धार्मिक कार्य कर एवम गायों को गुड खिलाकर मनाया।रतकुडिया के सरपंच वीरेंद्र डूडी ने बताया कि पूर्व सांसद डूडी के जन्म दिन पर ग्रामीण सहकारी सेवा समिति छापला के अध्यक्ष किशोर डूडी ने डूडी के जन्म दिवस पर 21हजार का गुड़ लाकर गांवों के गौशाला में जाकर गायों को गुड खिलाया एवम केक काटा।इस दौरान पूर्व सरपंच जयराम जाखड़,मंडल सदस्य जगदीश डूडी, कचरा राम जाखड़,भाजपा नेता भिरम राम रालिया,बंशी लाल सैनी,वीरेंद्र डूडी,ग्रामीण सहकारी समिति छापला के अध्यक्ष किशोर डूडी, श्रवण, श्याम चोयल, सोहन डूडी, महेश बेंदा, महिपाल डूडी, महेंद्र गोलियां, धर्मा राम, महिपाल सारण, ओम प्रकाश सेंवर, वीरेंद्र सारणसहित कई मौजूद थे।

