नारद भोपालगढ़। उपखंड सहित क्षेत्र में हो रही असामयिक वर्षा के परीणामस्वरूप फसल मे नुकसान सम्भावित है।संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद जोधपुर ब्रजकिशोर द्धिवेदी ने बताया कि इस समय क्षेत्र में वर्षा हो रही है फसल बीमा धारक फसल नुकसान की सूचना फसल बीमा के टोल फ्री नंबर 18004196116 अथवा क्रॉप इंश्योरेंस के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।इसके अलावा निर्धारित प्रपत्र में लिखित में सूचना कृषि विभाग,बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अथवा बैंक में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।फसल निरीक्षण समय कृषक प्रायःसर्वे प्रपत्र की प्रति बीमा कम्पनी के सर्वेयर से नहीं लेते हैं एवं न ही पूरे भरे हुए सर्वे प्रपत्र की मोबाइल से फोटू खींच कर अपने पास रखते हैं।ऐसे में कृषक को पूरी तरह सर्वेयर की विश्वसनीयता पर निर्भर रहना पड़ता है और किसानों को अक्सर इस लापरवाही का खामियाजा भी भरना पड़ता है।अतः सभी सम्बन्धित किसानों से अपील है कि पूर्ण रूप से भरा हुआ व कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा हस्ताक्षरित सर्वे प्रपत्र की प्रति या फोटो अपने पास अवश्य रखें।विभाग द्वारा बीमा कम्पनियों को इस बाबत पाबंद किया जा चुका है।

