35.3 C
Jodhpur

दायमा (दाधीच) महासभा का सावन महोत्सव संपन्न

spot_img

Published:

– पौधरोपण के साथ सावन गीतों व भजनों पर झूमी महिलाएं

नारद जोधपुर। अखिल भारतीय दायमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा के बैनर तले रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चित्रा दाधीच के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सीमा जोशी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महासभा की जिला महामंत्री प्रेरणा त्रिवेदी ने बताया कि सावन महोत्सव में हरियाली के उपलक्ष में भरत कुमार दाता के हाथों पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के अनुसार महिलाओं के साथ पौधरोपण के बाद सावन गीतों और भजनों के साथ नृत्य का आनंद तब और बढ़ गया, जब सावन की फुहारें चलने लगीं।

भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचे हर कोई

इस दौरान निर्मला दाधीच, दुर्गा दाधीच, दीपाली दाधीच, रेखा दाधीच, मनीता दाधीच, खुशबू रतावा,  जितेंद्र  दाधीच, गोविंद प्रसाद  दाधीच, गौरव दाधीच, सुरेश गोटेचा, खुशी दाधीच, कृतज्ञ शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img