भोपालगढ़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश एवं जिला स्तर पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोनीत किये। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हेमसिंह सोलंकी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख मनु जैन ने सोशल मीडिया टीम का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश एवं जिला स्तर पर कोऑर्डिनेटर मनोनीत किये ।जिसमें स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश भगत देवड़ा को जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर मनोनीत किया। देवड़ा के जिला कोआर्डिनेटर नियुक्त होने पर भोपालगढ़ में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बंशीलाल सैनी, जोधपुर जिला महासचिव महेंद्र प्रताप एमपी देवड़ा,रामस्वरूप देवड़ा, हेमसिंह सैनी, सुमेर देवड़ा, राजूभाई देवड़ा, मुकेश सोलंकी, मुकेश देवड़ा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

