– पालिका उपाध्यक्ष भाटी व अन्य कांग्रेसी पार्षदों के व्यवहार पर माफीनामे की मांग
नारद पीपाड़ सिटी। नगर पालिका बैठक में पालिका उपाध्यक्ष अफसाना भाटी एवं अन्य कांग्रेसी पार्षदों द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ बदसलूकी मामले में माफीनामे की मांग करते हुए भाजपा पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। इन पार्षदों के साथ कई पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को भारी तादाद में धरने में शामिल हुए। नगर पालिका मुख्य द्वार किनारे जारी धरने में वक्ताओं ने बोर्ड़ बैठक में सत्तापक्ष द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ किए दुर्व्यवहार को लोकतंत्र में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छवाह ने कहा कि शहर में विकास की मांग कर रहे भाजपा पार्षदों की आवाज को दबाने हेतु इस कृत्य को अंजाम दिया गया है।

बोर्ड बैठक में कांग्रेसी पार्षदों एवं उपाध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष सुनीता कच्छावाह एवं अन्य भाजपा पार्षदों के साथ किए दुर्व्यवहार पर कड़ा आक्रोश जताकर इस कृत्य की सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कड़े शब्दों में निंदा की गई है। भाजपा मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह ने बताया कि जब तक भाजपा पार्षदों से माफी नहीं मांगी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान धरने में नेता प्रतिपक्ष सुनीता कच्छवाह, रामकिशोर भूतड़ा, दुलीचंद सोनी, दयाराम सेल, जगदीश दवे, विजय चौहान, डूंगरराम बडियार, धुरेंद्र मेघवाल, पीयूष शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, कैलाश सेन, गोमती देवी, सुंदरी देवी, मीनाक्षी, रुकमा कच्छावाह, रुकमा मारोठिया,अजरुदीन रामकिशोर कच्छावाह,सुगनाराम कच्छावाह, रजा अली, सुरेंद्र टाक, असलम छिपा, देवाराम जांगिड़, अरविंद सोनेल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।