भोपालगढ़। कस्बे के नाडसर रोड स्थित एसपीएम राजकीय महाविद्यालय भोपालगढ़ में राजस्थान मिशन 2030 के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य हरजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर से था जिसके तहत एनएसएस स्वयंसेवको एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट रूम में प्रोजेक्टर पर सरकार द्वारा राजस्थान विज़न 2030 के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही कॉलेज विद्यार्थियों को राजस्थान मिशन-2030 कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सम्बन्धित पोस्टर भी प्रस्तूत किए गए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ इन्केस्वर के अनुसार आज इस कार्यक्रम से संबंधित निम्बन्ध प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10 बजे महाविद्यालय में किया जाएगा ।जिसमे कॉलेज के नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

