नारद भोपालगढ़। विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़ के बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने जयपुर कूच किया एवं मंगलवार होने वाले महापड़ाव में भाग लेंगे ।कनिष्ठ अभियंता महेश जाटव ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर जयपुर में कनिष्ठ अभियंता महापड़ाव करेंगे ।इस महापड़ाव में भाग लेने के लिए भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कनिष्ठ अभियंताओं ने सोमवार को जयपुर कूच किया।

