नारद भोपालगढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अन्नपूर्णा फूड पैकेट का शुभारंभ भोपालगढ़ पंचायत समिति में शुरू करने के बाद गुरुवार को क्षेत्र के हीरादेसर ग्राम पंचायत के सोपडा गांव में उचित मूल्य की दुकान पर जिला परिषद सदस्य महेश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बुधाराम गोदारा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रकाश सोऊं द्वारा महिलाओं को अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान अन्नपूर्णा फूड पैकेट प्रकार महिलाओं के चेहरे खिले हुए नजर आए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। इस दौरान बलदेव चौधरी, मनफूल चौधरी ,पवन गोदारा सहित कई जने मौजूद थे।

