नारद भोपालगढ़। नगर पालिका भोपालगढ़ के जोधपुर रोड स्थित श्री राधे कृष्ण भगवान महावीर गौशाला में दानदाताओं ने तेरह पंखे भेंट किए।गौशाला के शोभा राम गुर्जर ने बताया कि इस गौशाला में विकलांग, दृष्टिहीन असहाय गायों को रखा जाता हैं ।इस गौशाला में भोपालगढ़ उपखंड क्षेत्र के किसी भी गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल ,बीमार एवम असहाय गायों का दूरभाष पर सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से गौशाला की एंबुलेंस से लाया जाता है एवम इलाज शुरू किया जाता है। गायों की सेवा से प्रसन्न होकर प्रकाश गुजर निवासी बुरच्छा वाले ने पांच पंखे,सत्यनारायण गुजर निवासी बुरच्छा वाले ने दो पंखे,महेंद्र गुजर निवासी बुरच्छा वाले ने दो पंखे, परसा राम गुजर निवासी बुरच्छा वाले दो पंखे, हरिराम चोयाल निवासी मलार वाले ने दो पंखे विकलांग एवम असहाय गायों के लिए भेंट किए।सभी दान दाताओं का श्री राधे कृष्ण भगवान महावीर गौशाला के अध्यक्ष अजीत राज मेहता, सचिव नेमीचंद सुथार, पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश शर्मा, पिंटू जलवानिया, राकेश विश्नोई, रामकिशोर भाटी, डूंगर राम भाटी, छोटू राम प्रजापत, धर्माराम गोदारा एवम गौशाला कमेटी के सभी सदस्यों ने सहयोग के लिए आभार जताया।

