36.1 C
Jodhpur

कंचन बाल विवाह के बंधन से आजाद, डॉ.कृति का 50 बाल विवाह निरस्त का कीर्तिमान

सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती के संबल से कंचन ने बाल विवाह की जीती जंग, डॉ.कृति ने देश के पहले से लेकर अब तक 50 बाल विवाह निरस्त करवा रचा इतिहास, बाल विवाह निरस्त के अर्द्ध शतक से मुहिम को मिला ऐतिहासिक मुकाम

spot_img

Published:

जोधपुर। देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 साल से बाल विवाह का दंश झेल रही कंचन को सारथी ट्रस्ट के संबल से बाल विवाह निरस्त होने से असली आजादी मिल गई। जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या एक ने कंचन के बाल विवाह निरस्त का ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिसके साथ ही सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती ने देश के पहले बाल विवाह निरस्त से लेकर अब तक लगातार 50 मासूम जोड़ों का बाल विवाह निरस्त करवाने का भी अनूठा कीर्तिमान रच दिया। विश्व में बाल विवाह की कुप्रथा के लिए बदनाम रहे राजस्थान में ही अब तक सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती ने पहल करके कायम सुप्रथा बाल विवाह निरस्त का अर्द्धशतक बना गौरवान्वित किया है।

कंचन ने 11 साल झेला बाल विवाह का दंश

जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी दुकान संचालक की पुत्री कंचन 11 साल पहले महज 7 साल की उम्र में बाल विवाह की बेड़ियों में जकड़ गई थी। कंचन को बड़ी होने पर ही खुद के बाल विवाह के बारे में पता चलने पर अवसाद ग्रस्त हो गई। इस दौरान ही ससुराल वालों ने कंचन का गौना करवाने के दबाव बना दिया।

सारथी की डॉ.कृति का संबल, कोर्ट में दी दस्तक

इस बीच कंचन के भाई को वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट और बीबीसी 100 इंस्पिरेशनल वूमन सूची में शुमार जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की मुहिम के बारे में पता चला। कंचन और उसके भाई ने डॉ.कृति भारती के मुलाकात के खुद की पीड़ा बयां की। जिसके बाद डॉ.कृति भारती की मदद से कंचन के बाल विवाह निरस्त का वाद जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 में दायर किया गया।

बिरादरी बाहर कर लाखों का अर्थदंड मढ़ा, काउंसलिंग के बाद पक्ष में आए

कंचन के पारिवारिक न्यायालय में बाल विवाह निरस्त का वाद दायर करना कुछ जाति पंचों को नागवार गुजरा। जाति पंचों ने कंचन, उसके परिजनों और कुछ सहयोगियों को जाति बाहर करने का फरमान सुना दिया। वहीं लाखों का अर्थ दंड भी लगा दिया। कंचन व परिजनों पर जाति पंचों के सितम के बीच सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती की काउंसलिंग के बाद कई जाति पंच कंचन के पक्ष में आ गए और कंचन के परिजनों को बिरादरी में वापस शामिल कर दिया। वहीं कंचन के बाल विवाह निरस्त पर भी सहमति जता दी।

बाल विवाह निरस्त का ऐतिहासिक फैसला

पारिवारिक न्यायालय संख्या एक में कंचन की ओर से चाइल्ड एंड वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट एवं एडवोकेट डॉ.कृति भारती ने पैरवी कर बाल विवाह और आयु संबंधी तथ्यों से अवगत करवाया। इस बीच डॉ.कृति की काउंसलिंग और वर पक्ष के वकील प्रकाश पंवार के सकारात्मक सहयोग से दोनों पक्षों में सहमति भी बन गई। जिसके बाद पारिवारिक न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश मुज्जफर चौधरी ने कंचन के महज 7 साल की उम्र में 11 साल पहले हुए बाल विवाह को निरस्त करने का फैसला सुनाया। न्यायाधीश चौधरी ने समाज को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बाल विवाह का दंश कई पीढ़ियों तक झेलना पड़ता है। मासूमों पर बाल विवाह के सितम को रोकने में सबको समेकित जिम्मेदारी निभानी होगी।

डॉ.कृति का देश के पहले से 50 बाल विवाह निरस्त तक का कीर्तिमान

देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाने के बाद लगातार मुहिम चलाकर सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती ने प्रदेश भर में अब तक 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठा कीर्तिमान कायम किया है। विश्व भर में एक मात्र राजस्थान में ही सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति के प्रयासों से 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त हुए हैं। डॉ.कृति भारती ने 1750 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। बाल विवाह निरस्त की अनूठी मुहिम के लिए डॉ.कृति भारती का नाम 9 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बुक्स में दर्ज हो चुका हैं। डॉ.कृति भारती ने लागतार सात सालों से आखातीज के दौरान बाल विवाह निरस्त करवाने के अनूठा रिकॉर्ड कायम कर रखा है। डॉ.कृति की साहसिक मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ.कृति भारती का नाम वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट, बीबीसी 100 वुमन सूची में शुमार है। वहीं मारवाड व मेवाड रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

इनका कहना है
कंचन को बाल विवाह से मुक्ति मिल गई हैं। इसके साथ ही मेरे प्रयासों से प्रदेश में बाल विवाह निरस्त का अर्धशतक पूरा हो गया, यानी कि विश्व में 50 बाल विवाह केवल राजस्थान में ही निरस्त होने का अनूठा कीर्तिमान बना है। मेरा सपना है कि बाल विवाह केवल इतिहास की किताबों में दफन हो जाए। कंचन के बेहतर पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे है।

डॉ.कृति भारती, मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, सारथी ट्रस्ट, जोधपुर।

कृति दीदी की मदद से मेरा बाल विवाह निरस्त हो गया है। मैं बहुत खुश हूं। अब मैं अपने सपने पूरे करूंगी।
कंचन, बाल विवाह पीड़िता।

विवाह निरस्त का कीर्तिमान

clear

kanchan baal vivaah ke bandhan se aajaad, do.krti ka 50 baal vivaah nirast ka keertimaan

Look up details

75 / 5,000

Translation results

Translation result

Kanchan is free from the bondage of #childmarriage, #Dr._Kriti’s record of canceling 50 #child #marriages

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img