नारद भोपालगढ़। जोधपुर ग्रामीण चिकित्सक संगठन के रविवार को हुए चुनाव में भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल के प्रभारी एवम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी एवम पूरे पैनल में से तीन की जीत हुई। भोपालगढ़ के ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ दिलीप चौधरी ने बताया कि रविवार को जोधपुर ग्रामीण चिकित्सक संगठन के हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष के पद पर डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी को 119 मत एवम दिनेश सोनी 92 को मत मिले। चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी सोनी को 27 मत से करारी शिकस्त देकर विजय प्राप्त की।डॉक्टर चौधरी एवम पैनल जीतने के बाद चिकित्सा संग में खुशी की लहर दौड़ गई। भोपालगढ़ में भी चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने खुशी जताकर डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी को दूरभाष पर बधाई दी।
डॉक्टर दिलीप चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी को 119 एवम प्रतिद्वंदी दिनेश सोनी को 92, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक पुरोहित को 116 रोहित जाखड़ को 95 महासचिव पद के लिए राजीव सिंह 113 रामनिवास विश्नोई 98 कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु अग्रवाल को 106 दीपक 105 मत मिले। इस तरह अध्यक्ष पद पर जोधपुर ग्रामीण के डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी 27, उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक पुरोहित 21, महासचिव पद पर राजीव सिंह राठौड़ 15 व कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु अग्रवाल सबसे कम एवम करारी टक्कर से एक मत से विजय हुए। जोधपुर ग्रामीण चिकित्सक संगठन के जिला अध्यक्ष बनने पर डॉक्टर लोकेंद्र चौधरी ने सभी चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों उन्हें समर्थन देने पर आभार जताया और कहा कि बीसीएमओ डॉक्टर दिलीप चौधरी मेरे सगे भाई है। हम दोनों भाई व उप जिला अस्पताल की पूरी टीम भोपालगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत चिकित्सा विभाग में लगातार सराहनीय प्रयास करते हुए भोपालगढ़ के अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी करवाया था। इसके साथ ही अस्पताल में भी विभिन्न प्रकार के विकास के कार्य करवाए गए। भोपालगढ़ अस्पताल सहित क्षेत्र के सभी अस्पतालों में मरीजों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध हो इसको लेकर लगातार हम दोनों भाइयों की जोड़ी प्रयास कर रही है।


