भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के गांव बुङकिया के उप-स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में नवक्रमोन्नत चिकित्सालय में डाॅक्टर अनिल मुण्डेल ने जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रथम चिकित्साधिकारी के रूप में कार्य भार ग्रहण किया।युवा समाजसेवी महीराम सियाग एवं रामदेव सियाग ने इस हेतु पूर्व सांसद बद्री राम जाखङ और विधायक पुख राज गर्ग का सम्पूर्ण ग्रामीणों की तरफ से आभार व्यक्त किया।सरपंच गुड्डी देवी सियाग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बुड़किया गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरु होगा। जिससे स्थानीय ग्रामीण को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलना प्रारंभ होगा।डाॅ.मुंडेल ने बताया कि जब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का नवीन भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता ,तब तक चिकित्सा सुविधाएं पुराने उप-स्वास्थ्य केन्द्र जो कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास बना है,वहीं उपलब्ध होगी।इस दौरान गौरव सेनानी माला राम सियाग,प्रधानाचार्य ललिता गोयल, शिक्षाविद लाला राम भाटी,उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र गोलिया,सी.एच.ओ.देवी सियाग,रेवन्त राम गोदारा,काना राम डूडी,ओम प्रकाश मेघवाल,रुपा राम सियाग, अशोक कुमार भाटी सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

