– सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया
नारद भोपालगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लागू करने के बाद गुरुवार को भोपालगढ़ पंचायत समिति में अलग-अलग गांव से आई हुई बुजुर्ग महिलाओं को निशुल्क में मोबाइल मिलने पर उनके चेहरे पर रौनक देखने को मिली।मनोहर परिहार ने बताया कि मिसकी पत्नी गुमानराम सोलंकी सोलंकिया की ढाणी धोरू को मोबाइल फोन देने के साथ ही उनके साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़,तहसीलदार रामेश्वर छाबा ने सेल्फी भी ली। इसके बाद शिविर में तहसीलदार रामेश्वर छाबा व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत महिलाओं को मोबाइल वितरण किया। राजेश जाखड़ ने कहा कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत पंचायत समिति में आयोजित शिविर में लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा भाग ले और अपना मोबाइल ले जाये। भोपालगढ़ पंचायत समिति में अब तक लगभग 1500 महिलाओं व बालिकाओं को मोबाइल वितरण किया जा चुके हैं। इस दौरान विकास अधिकारी रामकिशोर चौधरी, सीडीपीओ विशनाराम चौधरी, प्रोग्रामर प्रेमसुख चौधरी, रमेश विश्नोई, किशोर सुथार, राजा राम चौधरी के साथ पुलिस कर्मी महिपाल ग्वाला मौजूद थे।

