35.3 C
Jodhpur

राजस्थानी थीम पर मनाया गया विदाई समारोह

spot_img

Published:

जोधपुर। श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मनोहर लाल पुंगलिया ने बताया कि संस्थान की इकाई श्री महालक्ष्मी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राजस्थानी थीम आधारित विदाई समारोह मनाया गया। समारोह का आगाज करते हुए सचिव श्री अनुराग लोहिया, कोषाध्यक्ष सी.ए. पंकज राठी व मनमोहन शाह ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदन किया। सचिव महोदय ने पंक्तियों
‘दस्तूर हैं जमाने का यह पुराना, लगा रहता है यहां आना और जाना, जाओ जहां भी अपनी छाप ऐसे छोड जाना हर कोई गुनगुनाते रहे आपका ही तराना’ द्वारा छात्रध्यापिकाओं को आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बी.ए. बी.एड. चतुर्थ वर्ष तथा बी.एड. अंतिम वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने राजस्थानी नृत्यों द्वारा कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। तृतीय वर्ष की छात्राध्यापिका प्रतिभा खटोर ने अपने गीत ‘कभी अलविदा ना कहना’ के माध्यम से सब का मन मोह लिया। ¬प्राचार्या डॉ. संध्या शुक्ला ने सभी छात्राध्यापिकाओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘जिंदगी की असली उडान बाकी हैं जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी हैं अभी तो नापी है मुठ्‌ठी भर आसमान बाकी हैं।’
कार्यक्रम के अंतिम पडाव में कोषाध्यक्ष सी.ए. श्री पंकज राठी द्वारा छात्राध्यापिकाओं को भावी जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान की सभी इकाईयों के प्राचार्या डाॅ. ज्योत्सना व्यास, डाॅ. दीपिका व्यास, श्रीमती नीता तापडिया, सुश्री उपासना पुरी एवं महाविद्यालय के समस्त व्याख्याता गण उपस्थित रहे।

Farewell ceremony celebrated on Rajasthani theme

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img