भोपालगढ़। भारतीय जनता पार्टी भोपालगढ़ मंडल की बुधवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। मंडल अध्यक्ष रामविलास जलवानिया ने बताया कि पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए बुलंदशहर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की राजस्थान में योगी राज जैसा सुशासन स्थापित करने के लिए कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतर जाए और होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत जिताए। राजस्थान को अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके।राजस्थान में प्रत्येक परीक्षा के पेपर आउट हो रहे हैं जिसके तार कांग्रेस की सरकार के मंत्रियों तक से जुड़े हुए हैं इस कांग्रेस के को शासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम सबको लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाए उसको भारी मात्रा से जीत कर विधानसभा में भेजना है।
विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के नाम के लिए नशे टंटोली व कार्यकर्ताओं से टिकट किसको मिले कौन जीत सकता है ।इसका भी फीडबैक लिया । बैठक में भोपालगढ़ विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश चोटिया ,पूर्व विधायक कमसा मेघवाल, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण डांगी ,जिला अध्यक्ष रामलाल मेघवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सोलंकी ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन राम गोदारा, मंडल उपाध्यक्ष कुंभाराम जाखड़, सत्यनारायण लखपति ,श्यामसिंह देवताड़ा,रिटायर्ड तहसीलदार छोटू राम, मेहराम डूकिया सहित भोपालगढ़ मंडल के सैकड़ो कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

