35 C
Jodhpur

उस्तरा में राशन दुकान पर बुजुर्ग भंवरी देवी से करवाया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री फूड पैकेट सामग्री वितरण शुरू

spot_img

Published:

नारद भोपालगढ़। प्रदेश में पहली बार जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर क्षेत्र की वृद्ध महिलाओं से ध्वजारोहण कराया गया। परसाराम देवड़ा ने बताया कि इसी तरह क्षेत्र के उस्तरा में भी मंगलवार को उचित मूल्य की दुकान 16173 के डीलर हरिकिशन सारण की मौजूदगी में सरपंच व ग्रामीणों की मौजूदगी में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया व गांव की बुजुर्ग महिला नब्बे वर्षीय भंवरी देवी ने ध्वजारोहण किया। इस समारोह में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के भी हिस्सा लिया, एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की।इस दिन मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ भी किया गया।इस दौरान सरपंच जानकी देवी,भवरी देवी ,चोथी देवी ,समादेवी,बाबू देवी , चैलाराम , मंगलाराम, जयरूप राम, मादूसिह जेतमाल, ऊमाराम देवासी ,भगाराम गुजर, करणा राम, चैना राम,रामसुख धेडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img