35.3 C
Jodhpur

भाजपाई बनने के बाद पहली बार बिलाड़ा विस के गांवों में पहुंचे पुर्व मुख्य आयकर आयुक्त केआर मेघवाल

spot_img

Published:

– बनाड़, दांतिवाड़ा, भावी, सिलारी, बोयल, पीपाड़ शहर व अन्य गांवों में की पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा

नारद जोधपुर। पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त केआर मेघवाल ने गत दिनों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसके बाद पहली बार मेघवाल बिलाड़ा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा करने पहुंचे, तो जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने साफा माला पहनाकर स्वागत किया। मेघवाल ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने संगठनात्मक नेटवर्क, जो इसकी ताकत और मतदाताओं का समर्थन है, इसके बल पर आगामी विधानसभा चुनावों के सत्ता में वापस आएगी। दरअसल, भाजपा अपने बल पर प्रचंड बहुमत से जीतेगी। हमारे पास बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक एक सुगठित संगठन है, जिसमें विभिन्न समितियां शामिल हैं। संगठन में महिलाओं, युवाओं, एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, किसानों आदि को समर्पित मोर्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा, हमारे पास सहकारी क्षेत्र से जुड़े सेल और डॉक्टरों, शिक्षकों, वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पूर्व सेना कर्मियों आदि जैसे पेशेवरों से संबंधित अन्य सेल के साथ हर कोई भाजपा से जुड़ा हुआ है और भाजपा हर किसी से जुड़ी हुई है। भाजपा के सभी लोग अपने मतभेदों को दरकिनार करके एक साथ आते हैं और पार्टी की जीत के लिए काम करते हैं। हम सभी की रुचि हमारी पार्टी के प्रतीक कमल की विजय में है।

इन गांवों का किया दौरा

मेघवाल ने बनाड़, दांतीवाड़ा, कापरड़ा, भावी, सिलारी, बोयल, पीपाड़ शहर क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पुर्व तकनीकी अधिकारी भंवरलाल वर्मा, भंवरलाल खीची, विलासराम सेजु, भेनाराम चौधरी, रामनिवास विश्नोई, अणदाराम खीची, संग्रामराम विश्नोई, ओमप्रकाश खीची उपस्थित थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img