39.5 C
Jodhpur

पूर्व विधि राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन

spot_img

Published:

– भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सदस्य भी बनाए

नारद बोरुंदा.। पूर्व विधि राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग बिलाड़ा ने अपने निवास स्थान खारिया मिठापुर में 65 वां जन्मदिवस मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अभियान को लेकर डिजिटल माध्यम से कई गांवों में वंचित रहे लोगों को सदस्य भी बनाए। बिलाड़ा के निकटवर्ती खारिया मीठापुर में पूर्व विधि राज्यमंत्री अर्जुन लाल गर्ग ने अपने 65 वें जन्मदिवस समारोह के उपलक्ष में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से आए कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जो अब तक पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं बने है उनसे आग्रह करते हुए डिजिटल माध्यम से मोबाइल पर कॉल करवाते हुए सदस्य बनाएं। वहीं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही पार्टी की जीत होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से लग जाए वहीं उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फायदा दिलाने में सहयोग करें। इस दौरान भाजपा पीपाड़ देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष बक्साराम कच्छावा, दुर्गाराम सुथार, नवरत्न सिंह, भैरुसिंह, मगराज दाधीच, रामदेव भंवरिया, शैतानसिंह, कबीर कुरैशी, महेंद्रसिंह, किसनाराम, सोहनलाल, अमीत जोशी, रामप्रसाद खोजा, हरियाढाणा, प्रवीण सोनी, नंदकिशोर गर्ग, निर्मल गर्ग व गोपाल वैष्णव सहित दिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री गर्ग को जन्मदिन की बधाई देते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img