32.4 C
Jodhpur

पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने किया लूणी विधानसभा क्षेत्र का दौरान

spot_img

Published:

नारद लूणी। लूणी विधानसभा क्षत्र के पूर्व वपूर्व संसदीय सवि जोगाराम पटेल ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरान सघन्न दौरा किया। इस दौरान वे कई कार्यक्रर्मों में शामिल हुए तथा जनता के अभाव अभियोग सुने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए।

पूर्व विधायक जोगाराम पटेल ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के आज बड़ला नगर सरपंच प्रतिनिधि बालाराम के पिता स्व. भूराराम देवलोकगमन पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम जी चौधरी, केरू प्रधान अनुश्री पूनिया, धवा प्रधान गोविंद भील, भाजपा जोधपुर जिला उपाध्यक्ष रावतराम, झंवर भंवर पटेल, पूर्व सरपंच चेनाराम, सरेचां के पूर्व सरपंच भंवरलाल, भाजपा लूणी मंडल के पूर्व अध्यक्ष छोटूसिंह राठौड़, बेरू के पूर्व सरपंच महेंद्रसिंह भाटी, उत्तमसिंह चौहान, यशपाल सिंह पीपरली, युवा नेता भंवरलाल डोली, अणदाराम फौजी, पंचायत समिति सदस्य मानाराम गर्ग, मंडल अध्यक्ष श्रवन पटेल, पोलाराम नारनाड़ी व वरिष्ठ भाजपा नेता मदनदास नारनाडी सहित कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान कई शोक सभाओं में शामिल होकर दिवंतजनों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर परिजनों को दिलासा दी।

साथ ही कई गांवों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इसी प्रकार लूणी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलकर उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में अभी से जुट जाने का आह्वान किया एवं बूथ तथा पन्ना प्रभारी तक को अपना-अपना दायित्व निभाकर आने वाले विधासभा चुनाव एवं उसके बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img