नारद भोपालगढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 9 सितंबर को डांवरा गांव के आगमन पर पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की मौजूदगी मेंभोपालगढ़ कस्बे के पंचायत समिति में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारियां सौंप कर प्रत्येक गांव से दो-दो बसे लाने की भी जिम्मेदारियां सौंपी गई।ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के डांवरा गांव 9 सितंबर को आने पर बड़ी संख्या में भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप कर बैठक में सम्मिलित होने के लिए पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में विकास के कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है। जन कल्याणकारी योजनाएं लाकर आमजन को अधिक से अधिक सौगात दी है। ऐसे में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। इसके लिए कार्यकर्ता आज से ही कमर कसकर गांवो में प्रचार प्रसार में जुड़ जाए। इस दौरान बैठक में भैरूलाल देवड़ा,मांगीलाल पारासरिया,गुमानराम पारासरिया, रामप्रकाश जलवानिया, रामनिवास पांगा, मनी राम मेघवाल,शिवराम बांता,आशुसिंह,रसीद कुरेशी सहित कई जने मौजूद थे।

