नारद भोपालगढ़। पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खरीफ की फसल में हुए नुकसान की एवज में मुआवजा राशि देने की मांग रखी है ।कांग्रेस के नेता डॉक्टर श्रवणराम मेघवाल ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने पत्र लिखकर बताया कि वर्तमान में प्राकृतिक आपदा अनियमित वर्ष के कारण जोधपुर जिले के किसानों को खरीफ की फसलों में जिसमें बाजरा, मूंग, तिल, गवार ,मक्का,ज्वार,कपास की फासले जो की कटाई हेतु तैयार थी , कुछ पककर खड़ी धान की फैसले तथा कुछ खेतों में पड़े धान का अंकुरण अनियमित वर्षा होने से किसानों द्वारा उपजाई गई फसलों को भारी नुकसान हुआ और फसल खराब हो चुकी है। ऐसे में खरीफ की फसलों को खराब होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है तथा किसानों को फसलों के माध्यम से प्राप्त आय के आधार पर ही वर्ष पर्यंत अपने परिवार का गुजारा होता है, फ़सल नुकसान होने के कारण उनके परिवार के जीवोकोपार्जन की विषम समस्या उत्पन्न हो गई । मुआवजा देने की मांग रखी गई।किसान मांगीलाल गोदारा ने बताया कि खेतो में फसल पड़ी है ऐसे में बरसात होने से खरीफ की फसल के साथ चारा भी नष्ट हो गया।किसानो को अपना एवम अपना परिवार का गुजारा भी मुश्किल हो गया है सरकार किसानों के खराबे की भरपाई तो नही कर सकती लेकिन उचित मुआवजा देकर किसानो को मदद कर सकती है।

