भोपालगढ़ कस्बे की चौथीदेवी गुरु को शक्ति फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मला ऑडिटोरियम जयपुर में 2 सितंबर को जयपुर रत्न सम्मान समारोह चतुर्थ संस्करण में जयपुर रत्न से सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान उनको सामाजिक सरोकार के रूप में अनुकरणीय पहल कर विद्यार्थियों के कौशल विकास को विकसित करने के लिए स्मार्ट स्टडी कक्षा कक्ष को तैयार कर शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को देखते हुए दिया जाएगा । चौथी देवी गुरु को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तर पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान पुरस्कार से भी नवाजा गया। आयोजक अंबालिका शास्त्री ने बताया कि इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित भाव से श्रेष्ठ कार्य करने वाली गणमान्य विभूतियां एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

