35 C
Jodhpur

अरटीया खुर्द के राजस्व गांव का नाम गोपाल नगर रखने को लेकर ग्रामीणों में रोष

spot_img

Published:

– उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

नारद भोपालगढ़। ग्राम पंचायत अरटीया खुर्द में राजस्व गांव का गोपाल नगर रखने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने राजस्व गांव का नाम गोपाल नगर रखने की आपति को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रामेश्वर छाबा को ज्ञापन दिया।अर्जुन राम एवम आशा राम पंवार ने बताया कि ग्राम पंचायत अरटीया खुर्द में राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव लिया था। जिसका नाम- गोपालनगर रखने का प्रस्ताव लिया था जिसका समस्त ग्रामीणों ने असहमति जताई है।इसलिए राजस्व गांव के नामकरण के लिए समस्त ग्रामवासियों की सहमति करायें व दूसरे नाम के लिए प्रस्ताव का आदेश जारी करावे।इस दौरान सहीराम,जेवताराम,लाला राम ,सुरजा राम ,बलदेव राम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img