नारद भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के गजसिंहपुरा से बासनी हरिसिंह रोड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने कीचड़ की समस्या को लेकर गजसिंहपुरा गांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी ताराचंद वेंकट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।इससे पहले महंगाई राहत शिविर में भी उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया गया था , लेकिन आज तक समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस दौरान ग्रामीण मुकेश खदाव, ,दिनेश, रामदेव,किशोर, रामकिशोर, सद्दाम, नेमाराम,गोतम आदि उपस्थित थे।उपखंड अधिकारी ताराचंद वेंकट ने बताया कि गजसिंहपुरा से बासनी हरिसिंह जाने वाली रोड़ तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने रोड की समस्या का ज्ञापन ग्रामीणों द्वारा दिया गया।दोनो सड़को की समस्या का संबंधित अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान जल्द ही करवाया जायेगा।

