33.7 C
Jodhpur

#Gangrape : अजमेर से बॉय फ्रेंड के साथ आई नाबालिग से जेएनवीयू ओल्ड कैंपस में दरिंदगी, चार गिरफ्तार

spot_img

Published:

– नाबालिग प्रेमी को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने दिखाई हैवानियत
– इससे पहले होटल कर्मचारी ने भी की लड़की से बदसलूकी

नारद जोधपुर। अजमेर के ब्यावर Beawar से अपने बॉयफ्रेंड के साथ जोधपुर Jodhpur पहुंची एक नाबालिग लड़की से पहले तो जोधपुर के एक होटल कर्मचारी ने गलत हरकतें करने की कोशिश की, तो वे चिल्लाते हुए होटल से निकल गए। पावटा राइका बाग बस स्टैंड से इन दोनों को तीन युवक बहला-फुसलाकर मदद के बहाने अपने साथ ओल्ड कैम्पस ले गए और वहां किशोर को बंधक बनाकर किशोरी से बारी-बारी हैवानियत कर डाली। बाद में जब इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस कमिश्नर सहित तमाम अमला फील्ड में उतरा और कुछ ही घंटों में हैवानियत करने वाले तीन आरोपियों और होटल कर्मचारी को भी पकड़ लिया। नाबालिग से हैवानियत करने वाले बदमाशों को पहाड़ियों पर पकड़ने की कोशिश के दौरान भागने के चक्कर में दो बदमाशों के पैर भी फ्रेक्चर हो गए।
डीसीपी (ईस्ट) डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अजमेर के ब्यावर क्षेत्र के दो नाबालिग किशोर-किशोरी घर से भागकर शनिवार को जोधपुर पहुंचे थे। यहां रात करीब साढ़े 10 बजे राइका बाग बस स्टैंड पर उतरकर पास ही स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचे। होटल में कमरा मांगने पर कर्मचारी ने दोनों से परिचय पत्र मांगा, लेकिन इनके पास कोई आईडी नहीं थी। उम्र पूछने पर नाबालिग होने की जानकारी सामने आई, तो होटल कर्मचारी ने दोनों को एक कमरे में ठहराने से इनकार कर दिया। बाद में उन दोनों को अलग-अलग कमरा दे दिया। इसके कुछ देर बाद मूलतया झुंझुनू के बगड़ हाल होटल कर्मचारी सुरेश पुत्र प्रतापसिंह पानी की बोतल लेकर किशोरी के कमरे में पहुंचा। संदेह होने पर किशोरी ने कमरे कर गेट पुरा नहीं खोला, लेकिन उसके गलत हरकतें करने पर वो चिल्लाते हुए अपने बॉय फ्रेंड के कमरे की तरफ भागी। फिर दोनों होटल छोड़कर वापस राइका बाग की तरफ पहुंच गए।

DCP (East) Dr Amrita Duhan’s statement on case registered at Police Station Udai Mandir

मदद का झांसा देकर साथ ले गए तीन दरिंदें
राइका बाग क्षेत्र में अलसुबह लड़का-लड़की को देखकर वहां घूम रहे तीन युवक उनके पास पहुंचे। यहां दोनों नाबालिग से बातचीत कर उनके बारे में जाना और फिर मदद के बहाने उन दोनों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने रेलवे लाइन की टूटी दीवार के रास्ते से निकलने पर पुलिस का डर नहीं होने की बात कहते हुए बदमाश उन्हें ओल्ड कैंपस में स्थित हॉकी ग्राउंड में ले गए। वहां लड़के को पकड़कर बंधक बना लिया और फिर नाबालिग किशोरी के साथ बारी-बारी तीनों ने दरिंदगी की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।

अलसुबह पुलिस को मिली सूचना, हरकत में आए अफसर, पहाड़ियों से ढूंढ निकाला
नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना की जानकारी पुलिस को मिली, तो पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, डीसीपी (ईस्ट) डॉ. अमृता दुहन के साथ कई थानों के SHO और Special Team भी हरकत में आ गई। पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर (Police Command Control Centre) में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footage) में भी आरोपियों द्वारा किशोर-किशोरी को साथ ले जाते हुए बदमाशों के फुटेज मिल गए। इनकी पहचान के प्रयास करते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में उम्मेद भवन पैलेस की पहाड़ियों में छुपे मूलतया बाड़मेर के शिव थानांतर्गत उण्डू निवासी समंदर सिंह (21) पुत्र हाथीसिंह, भट्मसिंह पुत्र गेनसिंह और ओसियां के केहरपुरा निवासी धर्मपालसिंह (21) पुत्र राजेंद्रसिंह को पीछा कर पकड़ लिया। इस चक्कर में आरोपी पहाड़ियों में गिरकर चोटिल हो गए। इसके साथ ही पुलिस टीम ने होटल कर्मचारी सुरेश जाट को भी दस्तायाब कर लिया।

ऑपरेशन लंगड़ा : पहाड़ियों में भागते बदमाश पुलिस से बचने के चक्कर में हुए घायल

छात्रसंघ चुनाव में एक प्रत्याशी ने दिलाया था आरोपियों को कमरा
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इन समंदर सिंह जेएनवीयू में बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है, जबकि, भट्मसिंह अजमेर से बीएड कर रहा है, जबकि, धर्मपाल एमए की पढ़ाई कर रहा है। इन्हें जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव में ईवनिंग फैकल्टी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने राइकाबाग इलाके में किराए पर कमरा दिलाया था। तीनों चुनाव अभियान में सहयोग के साथ यहीं पर रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे।

घटना स्थल पर भी मिले दरिंदगी के सबूत
नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल, एमओबी और डॉग स्वायड की टीम भी मौके पर बुलाई। यहां पुलिस को आरोपियों द्वारा नाबालिग के साथ की गई दरिंदगी के कई सबूत भी मिले हैं।

[bsa_pro_ad_space id=2]
spot_img
spot_img

सम्बंधित समाचार

Ad

spot_img

ताजा समाचार

spot_img