भोपालगढ़। शारदीय नवरात्रा के शुभारंभ होते ही भोपालगढ़ कस्बे के ह्रदय स्थली शिम्भेश्वर तालाब पर माँ अम्बे एवं दाता साहेब की नव दिवसीय घट स्थापना दाता नवयुवक मंडल की ओर से की गई एवम शाम के समय गरबा नृत्य का आयोजन गुजराती गानों के साथ नन्हे – मुन्ने बालक- बालिकाओं की अगुवाई में हो रहा है।दाता नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सिंबूभाई प्रजापति,विश्व हिंदू परिषद के पूर्व धर्म प्रमुख मूला राम ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र के तहत माता की प्रतिमा की घट स्थापना के साथ ही गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भोपालगढ़ कस्बे के नन्हे – मुन्ने, बालक – बालिकाएं ,युवक – युवतियों द्वारा पंखिड़ा रे उड़ने जाजे पावागढ़ रे…. मां काली ने विनती कीजे जैसे गीतों के साथ खनकती डांडिया की झंकार में नृत्य कर रहे है। गरबा नृत्य में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अच्छा प्रदर्शन करने वाले को अंतिम दिन एक शाम मां अंबे के नाम कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

