नारद भोपालगढ़। कृषि-उद्यान अधिकारीयों ने किसानों के खेतों जाकर दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी।भोपालगढ के तेजपुरा में कृषि क्षेत्र का निरीक्षण करते किसानों को बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ के लिए आवेदन कर सकते है।सहायक कृषि अधिकारी रफीक अहमद कुरैशी ने कहा की बागवानी खेतीं के लिए अनार,नीबूं,बेर व नवाचार खेती में खजूर की खेतीं मे उद्यानिकी योजना में लाभान्वित योजनाऐं है।खेत की मिट्टी एवं सिचांई जल की जाचं रीपार्ट के आधार पर नवीन बगीचा स्थापित किया जा सकता है।इन योजना का लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। फलदार बगीचा में ड्रीप इरींगेशन सिस्टम को स्थापित करने से उपलब्ध सिचांई जल का कुशलतम उपयोग किया जाता है। ड्रिप इरीगेशन सिस्टम पर भी अलग से अनुदान देय है।इच्छुक किसान बागवानी खेतीं में लाभान्वित के लिए आवेदन कर सकते है। विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया,राजकिसान सुविधा एप एवं कपास फसल में कीटनाशक छिड़काव में सावधानियां बरतने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अकबर बोरून्दिया, किसान मीसाराम, सुखाराम, भोलाराम, पदमसिंह, सुरेश, रविंद्र, समदुदेवी, निमूदेवी सहित उपस्थित थे।

